spot_img

स्कॉर्पियो से थार तक होगी सस्ती, कितना… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : रांची से दिल्ली तक, चार पहियों पर दौड़ने वालों के लिये बड़ी खुशखबरी आई है। ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुये शनिवार को घोषणा की है कि अब उनकी एसयूवी पहले से 1.01 लाख से लेकर 1.56 लाख रुपये तक सस्ती मिलेगी। बीते 3 सितंबर को हुई 56वीं GST काउंसिल बैठक में ऑटो सेक्टर पर टैक्स स्लैब घटाने का ऐलान हुआ। पहले SUVs पर 31% से 48% तक GST + सेस लगाया जाता था। अब नई दरें 18% और 40% तय की गईं। इसका सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिलेगा। नवरात्रि से पहले कीमतों में ये कटौती त्योहारी सीजन में ऑटो बाजार को रफ्तार देने वाली है। महिंद्रा और टाटा, दोनों कंपनियों ने साफ कर दिया है। ग्राहकों के सपनों की गाड़ी अब और करीब होगी।

कितनी गाड़ियां हुईं सस्ती?

महिंद्रा ने बताया कि 6 सितंबर 2025 से नई कीमतें लागू हो गई हैं और डीलरशिप व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपडेट कर दी गई हैं। जैसे…

  • बोलेरो/बोलेरो नियो – 1.27 लाख सस्ती
  • XUV3XO पेट्रोल – 1.40 लाख सस्ती
  • XUV3XO डीजल – 1.56 लाख सस्ती (सबसे ज्यादा कटौती)
  • थार 2WD डीजल – 1.35 लाख सस्ती
  • थार 4WD डीजल व स्कॉर्पियो क्लासिक – 1.01 लाख सस्ती
  • स्कॉर्पियो N – 1.45 लाख सस्ती
  • थार रॉक्स – 1.33 लाख सस्ती
  • XUV700 – 1.43 लाख सस्ती

प्रतिस्पर्धा में टाटा भी पीछे नहीं

महिंद्रा के ठीक पहले, टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों के दाम घटाने का ऐलान किया।

  • टियागो – 75,000 रुपये सस्ती
  • टिगोर – 80,000 रुपये सस्ती
  • अल्ट्रोज़ – 1.10 लाख सस्ती
  • पंच SUV – 85,000 रुपये सस्ती
  • नेक्सॉन – 1.55 लाख सस्ती
  • कर्व्व – 65,000 रुपये सस्ती
  • हैरियर और सफारी – क्रमशः 1.40 लाख और 1.45 लाख सस्ती

इसे भी पढ़ें :

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: