राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक पर ट्रैफिक SP ये बोल गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला किशोरगंज चौक से गुजरा, तभी एक स्कूटी सवार अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुये काफिले के अंदर दाखिल हो गया। हालांकि, मौके पर तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने फौरन हरकत में आते हुये स्कूटी सवार को काफिले से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। इस दौरान राष्ट्रपति का काफिला बिना रुके आगे बढ़ता रहा, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक के सभी रास्ते पूरी तरह सील थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बावजूद स्कूटी सवार का काफिले में प्रवेश कर जाना, सुरक्षा चूक की कहानी खुद बयां कर रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति का वाहन गुजरने के बाद काफिले की पांच-छह गाड़ियां निकल चुकी थीं। इसी बीच अचानक एक स्कूटी सवार काफिले के बीच आ जाता है। किशोरगंज चौक से पहले ही एक सुरक्षा कर्मी ने उसे रोक लिया और सड़क के किनारे ले जाकर हिरासत में ले लिया।

इधर, Police Media RANCHI वाट्सऐप ग्रुप में रांची के ट्रैफिक SP ने एक पोस्ट किया है, हु-ब-हू देखें….

*आवश्यक सूचना*
“कुछ न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर रांची में माननीय राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक और उनके कारकेड के बीच एक स्कूटी सवार के घुसने की खबर चलाई जा रही है| रांची पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस तरह की बात आधारहीन है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है, कि जब राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री का कारकेड काफी दूर निकल चुका था तथा उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तब पीछे पीछे एक स्कूटी सवार भी सड़क पर दिखता है जिसे प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी द्वारा एहतियातन रोका गया। जाँचोपरांत यह पाया गया कि वह विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था जो आसूचना संकलन हेतु एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त था तथा वो भी अन्य पदाधिकारियों की भांति अपने गंतव्य तक जा रहा था। यह पुनः स्पष्ट किया जाता है की वो गाड़िया किसी भी कारकेड का हिस्सा नहीं था. इसी को लेकर कुछ लोगों को संभवतः संशय हुआ कि काफिले की सुरक्षा में चूक हुई। रांची पुलिस के सभी कर्मी अपनी ड्यूटी हेतु सजग एवं प्रतिबद्ध हैं।
धन्यवाद”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...