Kohramlive : कंपकंपाती ठंड को देखते हुये आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब स्कूल 20 जनवरी को खुलेंगे। शीतलहरी के कारण गिरते तापमान को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। राजस्थान में यह आदेश जिलाधिकारी द्वारा अजमेर और कोटा जिले के सभी आठवीं तक के स्कूलों के लिए दिया गया है। छुट्टी बढ़ा कर 18 जनवरी तक कर दी गई है। वहीं 19 को रविवार है। मतलब अब स्कूल 20 जनवरी को खुलेंगे। वहीं छठी से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित किये जायेंगे।








