spot_img

ज्योति की राह पर सविता : नौकरी मिलते पत्नी बोली, तुम काले हो… हमारा स्टेट्स मेल नहीं खाता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शादी, नौकरी, बेवफाई, रूसवाई और जुदा हो जाने वाली आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की दास्तां वायरल होने के बाद अब अर्जुन सिंह का भी बड़ा दुखड़ा सामने आया है। दुखी अर्जुन का इल्जाम है कि पत्नी को पढ़ाने की ललक में वह कर्ज में डूब गया। पत्नी पढ़-लिख जब काबिल बन नौकरी हासिल कर ली तो अब उसका तेवर और मिजाज बदल गया। अब पत्नी सविता मौर्या का सुर भी बदल गया, वो अब कहने लगी तुम काले हो, हमारा तुम्हारा स्टेट्स मेल नहीं खाता, वहीं मोबाइल में स्टेट्स भी लगाने का मन नहीं करता। पत्नी को पढ़ा-लिखा उसे काबिल बनाने का सपना देखने वाला पति अर्जुन अब बिल्कुल अकेला हो गया। पत्नी से मिली तीखी चोट के बाद उसके मुख से हौल से अब यहीं निकल रहा, जो उसके साथ हुआ, वह कहानी जानने के बाद कोई भी शख्स शादी के बाद अपनी पत्नी को नहीं पढ़ायेगा। वहीं इसके चलते परिवार वाले बेहद हैरान और परेशान हैं। वहीं आस लगाये बैठे हैं कि किसी तरह बेटे का परिवार पहले की तरह हरा-भरा हो जाये। बहू घर वापस आ जाये। यूपी के प्रयागराज के आलोक मौर्या के बाद अब कानपुर देहात के अर्जुन सिंह का दर्द भी छलका है।

अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार कानपुर देहात के रविन्द्र पुरम गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह की शादी साल 2017 में सविता मौर्या के साथ हुई। सविता का मायके बस्ती जिले में है। शादी के बाद सविता मौर्या में पढ़ना चाहती थी, उसमें पढ़ाई की लगन और ललक को देख पति अर्जुन ने उसे पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने को ठान लिया। सविता नर्सिग का कोर्स करना चाहती थी। उसका दाखिला मंधना में बने रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंस में करा दिया गया। वहीं खुद अर्जुन मजदूरी कर पैसा का जुटाता रहा। जब कभी पैसा घटता तो वो कर्ज ले लेता, पर सविता को पढ़ाते रहा। पढ़ाई पूरी होने के बाद सविता को सबसे पहले दिल्ली में नौकरी मिली। नौकरी पाते ही सविता का मिजाज और तेवर बदलने लगा। वहीं अर्जुन को कुछ शक हो गया। अर्जुन वापस उसे अपने पास बुला लिया। इसके बाद अर्जुन तमाम लक्कड़ भिड़ा सविता को कानपुर देहात के रसूलाबाद के नारखुर्द में बने स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी लगवा दी। यहां सविता को बढ़िया पगार मिलने लगा। अब सविता का मन भी बदलने लगा। अर्जुन का इल्जाम है कि सविता उससे दूरी बनाने लगी। वो कहने लगी, तुम काले हो हमारा- तुम्हारा स्टेट्स मेल नहीं खाता। फिर दोनों में कलह शुरू हो गई। हालात बिगड़ते चले गये। अब अर्जुन इस कोशिश में है कि किसी तरह उसके पुराने दिन लौट आये।

इसे भी पढ़ें :अब वंदे भारत में 25 परसेंट तक मिल सकती है छूट…

इसे भी पढ़ें :एशियाई खेलों में दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित और पांड्या नहीं खेलेंगे… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बच के रहना रे बाबा, इस बहरूपिए से…

इसे भी पढ़ें :बच के रहना रे बाबा, इस बहरूपिए से…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में मुठभेड़, धराया बदमाश उगलेगा राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...