बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा ने बेहद कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. सारा ने फिल्म ‘केरादनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी. मूूवी में सारा के अलावा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे. वहीं सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. वहीं सारा के इन दिलचस्प पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. इसी बीच सारा अली खान का एक नया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि आज उनके पास काम नहीं है.
इसे भी पढें : गोल्डन ड्रेस में दलजीत कौर लग रही बेहद ग्लैमरस, देखें…
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है. इस फोटो में वह नाइट सूट में काउच पर लेटकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं. वहीं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं हैं. सारा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज कोई काम नहीं था, इसलिए पढ़ने जा रही हूं.’ इस फोटो में सारा बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं. फैंस सारा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
View this post on Instagram
इसे भी पढें : कृति सेनन का ग्लैमरस लुक हो रहा वायरल, देखें…
फोटोज़ में सारा ने जो लहंगा पहना है वो ब्लैक कलर का था जिसके ऊपर गोल्डन और सफेद कलर की एम्ब्रोइड्री की गई थी. इस गेटअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खोल रखा था. ज्वैलिरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने माथे पर टीका और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी.








