Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित पेलावल ओपी क्षेत्र में अबीर नदी से धड़ल्ले से बालू की ढुलाई हो रही है और सबकुछ खुलेआम। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक नदी से अवैध बालू निकाला जाता है, उसकी ढुलाई होती है और भारी वाहन बेखौफ दौड़ते हैं। न कोई डर, न कोई रोक, बस माफियाओं का राज। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार हो रही बालू ढुलाई से भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। अबीर नदी का प्राकृतिक प्रवाह बिगड़ रहा है, वहीं, स्थानीय सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पर्यावरणीय नुकसान साफ दिख रहा है, लेकिन कार्रवाई नदारद है। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर ही नहीं। वहीं, जिला प्रशासन मौनी बाबा बना हुआ है। क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगे, पर्यावरण की रक्षा हो और कानून का राज कायम हो।
बालू माफिया बेखौफ, प्रशासन बना मौनी बाबा… #hazaribagh #sand #police #Jharkhand pic.twitter.com/0AHed8xOfG
— KohramLive (@KohramLive) January 30, 2026






