Kohramlive : ‘बिग बॉस 20’ के एक प्रोमो ने सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी। प्रोमो में सलमान को सीने में दर्द के बाद स्टेज पर लेटे और डॉक्टर को बुलाते हुये दिखाया गया था। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी सेहत को लेकर सवाल उठने लगे। इसके बाद सलमान खान ने आधी रात इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये सफाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सलमान ने बताया कि प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उससे पूरे सीन का मतलब बदल गया। दरअसल, यह सीन कंटेस्टेंट काजी तौकीर को यह समझाने के लिए था कि मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का नाटक करना गलत है।
View this post on Instagram
सलमान ने प्रोमो की एडिटिंग को लेकर फैंस से माफी भी मांगी। बाद में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान काजी तौकीर की हरकतों पर बात करते नजर आये। वहीं ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने ऑनलाइन ट्रोलर्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। अपने लुक और गंजेपन पर हो रही टिप्पणियों का जवाब देते हुये उन्होंने स्टेज पर टोपी और टी-शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
View this post on Instagram





