- अब IPL में भी लग सकती है बोली
कोहराम लाइव डेस्क: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा और बायें हाथ के उभरते तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को मुंबई में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की Senior Team के लिए डेब्यू किया। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए भी क्वालिफाई कर लेगा, क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिए पदार्पण किया है।
सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने किया था सेलेक्शन
तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। उसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।
इसे भी पढ़ें : Google TV चलाने के लिए स्मार्ट टीवी से करें Connect
2018 में अंडर 19 टीम में भी किया था प्रतिनिधित्व
अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं। वह उस टीम का भी हिस्सा थे, जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की National Team के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
ये है मुंबई की टीम
सूर्यकुमार यादव, आदित्य तरे, यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, शुभम रंजाने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश डाके, अथर्व अंकोलेकर, शशांक अतार्डे, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे, आकाश पार्कर, सुफियान शेख, अर्जुन तेंदुलकर और क्रुतिक हानागावड़ी।
इसे भी पढ़ें : धोनी की बेटी जीवा बनी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन, विराट की बेटी का ये है नाम














