Ranchi : तीन बंजारन महिलाओं को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उन्हें बंधक बना हल्की-फुल्की धुनाई कर दी। जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली ऐन वक्त पर पुलिस की एक टीम गांव पहुंच गई और ग्रामीणों के चंगुल से तीनों बंजारन महिलाओं को आजाद करवा लिया। इस तरह अनहोनी होने से टल गई। यह वारदात राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया नयागांव में हुई। फैली इस तरह की अफवाह के बाद रांची पुलिस ने जिले के तमाम थानों को अलर्ट कर दिया। वहीं गांव वालों से अनुरोध किया है कि अगर उन्हें किसी पर संदेह होता है तो इसकी खबर तुरंत पास के थाने में दें। पकड़ी गई बंजारन महिलायें बार बार यहीं बोल रही थी कि वे बच्चा चोर नहीं है, वे जड़ी बूटी बेच कर किसी तरह अपना गुजर बसर करती है। वहीं ग्रामीणों का इल्जाम था कि ये महिलायें गुलगुलिया है। दवा बेचने के नाम पर गांव गांव घूमती है। बच्चों को नशीली दवाई सूंघा कर उन्हें अपने साथ लेकर भाग जाती है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह तीनों बंजारन को अपने साथ थाना ले जा रहे हैं, जरा भी संदेह वाली बातें सामने आई तो तीनों को जेल भेज दिया जायेगा। पुलिस के बहुत समझाने बुझाने पर ग्रामीण तीनों बंजारन को उनके हवाले कर दिया। तीन महिलाओं के पकड़े जाने के बाद बड़े तादाद में बंजारा समाज के लोग रातू थाना पहुंचे थे. तीनों महिलाओं से पूछताछ कर उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया।
पुलिसिया पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि हर साल मध्य प्रदेश से झारखंड में जड़ी बूटी बेचने आती हैं। इस बार उन्होंने अपना ठिकाना राजधानी रांची के रातू में बनाया। वे लोग गांव गांव जाकर जड़ी-बूटी बेचा करती है। बुधवार को भी जड़ी बूटी बेचने ही निकले थे, तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ कर लिया। बंजारा समाज के कई लोग रातू थाना भी पहुंचे थे। तीनों महिलाओं से पूछताछ कर उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। हाल के दिनों में झारखंड के कई शहरों में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लिया है। इसी तरह राजधानी रांची में भी बुधवार की सुबह अफवाह फैल गई कि बेहोशी की दवा देकर तीन महिलाएं बच्चा चोरी कर रही हैं। इसी वजह से तीनों महिलाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें






