spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची स्टेशन पर बांस की टोकरी खुलते ही उड़ गये RPF के होश

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुये दो संदिग्धों को 5 जीवित सांपों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सांपों में 2 लाल रेत बोआ (दोमुंहा सांप) और 3 चश्माधारी नाग शामिल हैं। 13 अगस्त को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर RPF की टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बांस की टोकरियों के साथ दिखाई दिये। पूछताछ में उनकी पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई। जब टोकरियों की तलाशी ली गई तो अंदर जीवित सांप देखकर जवान भी हैरान रह गये। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि सांपों को जंगल से पकड़कर लाया गया था। उनका इरादा सार्वजनिक प्रदर्शन कर लोगों से पैसे कमाने का था। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत यह गंभीर अपराध माना जाता है। RPF ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों, पांचों सांपों और संबंधित दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए वन परिक्षेत्र पदाधिकारी, टिम्बर डिपो रेंज, रांची के सुपुर्द कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें :

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...

आंदोलन के बाद छात्रों की हुई जीत…

Garhwa : गढ़वा के कांडी में तीन दिनों से...

मोबाइल की लत ने एक्ट्रेस को पहुंचा दिया ऑपरेशन थिएटर…

Kohramlive : रील्स, गेम और सोशल मीडिया की लत...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: