कारोबारी के घर डकैती, 1.20 करोड़ कैश और जेवर लूटे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में नकाबपोश बदमाशों ने पीतल कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर इमरान के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और करोड़ों की लूट को अंजाम दिया।

वारदात की मुख्य बातें

  • हथियारबंद छह डकैत घर के अंदर घुसे थे।
  • बदमाशों ने डिजिटल गेट का सेंटर लॉक खोल लिया।
  • परिवार के छह लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाया।
  • सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था।
  • CCTV कैमरों का DVR भी साथ ले गये।

1.20 करोड़ नकदी और सोने के जेवर लूटे

  • बदमाशों ने कारोबारी इमरान के घर से भारी रकम और जेवरात लूट लिये।
  • 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद
  • करीब 6 तोला सोना
  • लगभग 9.24 लाख रुपये कीमत के जेवर
  • तीन मोबाइल फोन
  • CCTV डीवीआर
  • कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी, इसलिए घर में नकदी रखी गई थी।

बेटी का जन्मदिन मनाकर लौटे थे कारोबारी

  • इमरान रविवार रात बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने के बाद परिवार के साथ घर लौटे थे।
  • पूरा परिवार घटना के समय घर में मौजूद थे।
  • इमरान बड़े बेटे अरीब के साथ एक कमरे में सो रहे थे।
  • बेटियां अरीबा और अलीजा दूसरे कमरे में थीं।
  • पत्नी सीमा छोटे बेटे अरकान के साथ आंगन में सो रही थीं।

“हमें पता है घर में काफी कैश है”

  • बदमाशों ने परिवार को डराकर नकदी अपने कब्जे में ली।
  • डकैतों ने घर के अंदर कहा, “हमें पता है कि घर में काफी कैश है।”
  • “अगर पैसे नहीं दिये तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।”
  • इसके बाद कारोबारी ने बेड के पास रखे बैग और थैली से नकदी निकालकर बदमाशों को दे दी।
  • वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर भागने लगे।
  • इमरान के बेटे अरीब ने दरवाजा बंद नहीं होने दिया।
  • उसने स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया।
  • बदमाश बंगला गांव की पानी टंकी के पास पहुंचकर दो कारों में बैठकर फरार हो गये।
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ADG रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : गुमला में दारोगा गिरफ्तार, दु’ष्कर्म और वीडियो वायरल करने का लगा इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : सूखे की आशंका को लेकर सरकार अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार…

इसे भी पढ़ें : चचेरे भाई से पूछताछ में खुला ह’त्या का राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महंगाई का झटका! बढ़ गये दूध के दाम… जानें कितना

Kohramlive : आम लोगों की जेब पर महंगाई का...

बिहार का युवक रांची में इस हाल में मिला, सनसनी…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा...

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौ’त, सामने आई नई जानकारी… जानें

UP : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...