Ranchi : RKDF विश्वविद्यालय, रांची को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिये 100 सीटों की स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, प्रशासनिक कुशलता, और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कुलपति ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त टीम को बधाई देते हुये कहा, “यह केवल एक मान्यता नहीं, बल्कि झारखंड के छात्रों को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने वाला द्वार है।” यह उपलब्धि झारखंड के युवाओं के लिये फार्मेसी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के स्थानीय और सुलभ विकल्प को और मजबूत बनायेगी।
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें: प्रवक्ता, RKDF विश्वविद्यालय, रांची
📲 7091168777
🌐 www.rkdfuniversity.org








