बिहार में RJD की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें पूरी लिस्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में विधानसभा चुनावों की गूंज के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस बार की टीम में जातीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती का खास ख्याल रखा है, जो आने वाले चुनावों के लिए आरजेडी की रणनीतिक तैयारी का संकेत माना जा रहा है। नई टीम में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (यादव), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (सवर्ण/राजपूत), महबूब अली कैसर (मुस्लिम) और उदय नारायण चौधरी (दलित) के नाम शामिल है। यह नियुक्ति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि लालू यादव ने पार्टी को सभी सामाजिक तबकों के बीच व्यापक स्वीकार्यता दिलाने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है, जो लंबे समय से लालू यादव के विश्वासपात्र माने जाते हैं। सुनील कुमार सिंह को पुनः कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिवों को भी टीम में शामिल किया गया है।

Image

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...