spot_img

बारिश से उफनाए नदी-नाले, पुल पर बहने लगा पानी, आवाजाही 8 घंटे तक बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SIMDEGA : झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में तेज बारिश से नदी-नाले उफना गए हैं। सिमडेगा में इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिनभर हुई बारिश से ख्‍हां नदी-नाले ही नहीं खेतों और सड़कों पर भी पानी भर गया है। जिले के जलडेगा में तेलंगा नाले में बाढ़ आ गई और उसके ऊपर बने पुल पर पानी बहने लगा। इसकी वजह से करीब 8 घंटे तक आवाजाही बंद रही। स्थिति सुधरने पर आवाजाही शुरू की गई।

Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी

कई क्षेत्र मुख्‍यालय से कटे

पुल से आवाजाही बंद होने से ओडगा, टाटी, कुटुगिया, परबा पंचायत और लमडेगा का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया था। शाम 4 बजे जलस्तर घटने के बाद पुनः आवागमन शुरू किया गया। बीडीओ विजय राजेश बारला ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रोड के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात करवा दी।

Read More :चोरों से मकान मालिक लगा रहे गुहार, न करें चोरी के लिए कोशिश, कुछ नहीं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...