ताशा और अखाड़ा में बाजी मारने वालों पर बरसेगा ईनाम : कुणाल अजमानी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास 15 अप्रैल को भव्य ताशा और अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को 21 हजार, सेकेंड को 11 हजार एवं थर्ड को  5100 रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इसी तरह झांकी का प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये नकद दिया जायेगा। वहीं मनमोहक झांकी के विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। ताशा पार्टी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7100 एवं तृतीय पुरस्कार 5100 दिया जायेगा। इस बात का ऐलान श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने किया।

अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल की रात 9 बजे से झांकी प्रतियोगिता, सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। श्रीराम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को दिन के 2 बजे से जीवंत झांकी और 101 महावीरी झंडो के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा मेन रोड में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास से निकाली जायेगी। इस अवसर पर मशहूर भजन गायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। कुणाल अजमानी ने कहा कि इस साल रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक और यादगार होगा। रामभक्तों के बीच पानी, शरबत और प्रसाद बांटे जायेंगे। शोभायात्रा में एम्बुलेंस का भी इंतेजाम रहेगा। इस बार झांकी में सरायकेला से प्रभात जी के छऊ का पूरा ग्रुप शामिल होंगे। मशहूर ताशा लवली ग्रुप एक अलग शमां बांध जायेगी।

रामनवमी शोभायाक्षा को अंतिम रूप देने के इरादे से आज महावीर मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में महासचिव मुनचुन राय, दिलीप सोनी, बादल सिंह, अमरिंदर पप्पू सिन्हा, शेखर शरण, रोहित पाण्डेय, अजय बाथवाल, शम्भू प्रसाद, नवजोत अलंग, महेश सोनी एवं सनी साव सहित महावीर मंडल के कई सदस्य मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...