spot_img

कुख्यात गैंगस्टर्स पर बढ़ा इनाम, अब पकड़वाने वाले को इतने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और आशीष रंजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब प्रिंस खान की गिरफ्तारी पर पांच लाख और आशीष रंजन उर्फ छोटू पर चार लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पहले इनाम की राशि क्रमश: 50 हजार और 5 हजार थी, जिसे अब कई गुना बढ़ा दिया गया है। धनबाद के SSP एचपी जनार्दनन ने मीडिया को बताया कि शहर में दो बड़े गैंग एक्टिव हैं। एक प्रिंस खान का गिरोह, दूसरा आशीष रंजन, जो जेल में मारे गये गैंगस्टर अमन सिंह का दाहिना हाथ था। प्रिंस खान कुख्यात फहीम खान के नेटवर्क से निकला हुआ अपराध सिंडिकेट है, जो जमीन के कारोबार, रंगदारी और सुपारी किलिंग में एक्टिव है। वहीं, आशीष रंजन कुख्यात अमन सिंह का खासमखास व दाहिना हाथ था। अमन सिंह की जेल में हत्या के बाद, उसने गैंग की कमान संभाल ली और अब बाहर रहकर अपना नेटवर्क चला रहा है।

दोनों गैंगस्टर धनबाद से बाहर रहकर अपने गिरोह को संचालित कर रहे हैं। पुलिस लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इन्हें पकड़ पाना अब तक संभव नहीं हो सका है। SSP ने कहा, “ईनामी राशि बढ़ाने से इनकी गिरफ्तारी में तेजी आयेगी और जो लोग इन्हें पकड़ने में लगे हैं, वे और अधिक प्रेरित होंगे।” 

रेड कॉर्नर नोटिस के बावजूद फरार

प्रिंस खान के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कुल 91 मामले दर्ज हैं। 24 नवंबर 2021 को धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के करीबी नन्हे खान की हत्या के बाद से वह फरार है। झारखंड पुलिस के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। हत्या, रंगदारी और जमीन के अवैध कारोबार में वह वर्षों से सक्रिय है।

जेल में गैंगस्टर को मारकर बना गया मोस्ट वांटेड 

कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या कर अपराध जगत में चर्चित हुआ था। साल 2021 में 12 मई को सरफुल हसन उर्फ लाला की हत्या में भी उसका नाम उछला था। वह धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या का मुख्य संदेही गुनहगार है। हत्या के बाद वीडियो वायरल कर उसने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...