spot_img

PDS डीलरों की बगावत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा सदर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों ने सहायक गोदाम प्रबंधक (AGM) पर गंभीर इल्जाम लगाये। डीलरों ने DC को शिकायत सौंपते हुये कहा “गोदाम से मिलने वाले अनाज की मात्रा में भारी गड़बड़ी होती है।” चावल और गेहूं के बोरे 51-52 किलो लिखे जाते हैं, लेकिन असल में सिर्फ 47-48 किलो निकलते। डीलरों का कहना है कि “हमें हर कार्डधारी को सही माप देना होता है, लेकिन गोदाम से ही कम अनाज मिल रहा है।” जब वे तौल की मांग करते हैं, तो AGM धमकाते हैं कि “दुकान की जांच कर कार्रवाई कर दूंगा।”

CCTV की जांच की मांग

डीलरों ने DC से अपील की है कि “प्रखंड परिसर में लगे CCTV फुटेज देखिए, तभी सच सामने आ जायेगा।” डीलरों ने कहा कि “अगर हमें ही कम अनाज मिलेगा, तो गरीबों और जरूरतमंदों को पूरा राशन कैसे दें?” इस आवेदन पर उत्तम देवी, गुड़िया देवी, साजदा खातून, उर्मिला देवी, ममता देवी, दिनेश राम, राजेंद्र महतो, उमेश सिंह, नाजिर अहमद, द्वारिका पांडेय, शिवनारायण चंद्रा, केश्वर राम सहित कई डीलरों ने हस्ताक्षर किये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...