spot_img
spot_img

रिटायर्ड जज मीरा बोली, अंतिम नारी तक न्यायिक व्यवस्था सुलभ, सरल एवं सस्ती हो सकती है, बशर्त..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”समाज में नारी सशक्तिकरण के लिए महिला अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। महिला अधिवक्ता अगर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी शक्ति के साथ करे तो समाज के अंतिम नारी तक न्यायिक व्यवस्था सुलभ, सरल एवं सस्ती हो सकती है।” यह कहना है अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह रिटायर्ड जज मीरा ताई खडकर का। मौका था अधिवक्ता परिषद्, झारखंड के प्रान्तीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन का। राजधानी रांची के IMA परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में कई हस्तियां मौजूद थे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि की हैसियत से मौजूद न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने कहा कि आज के समाज में महिला ही महिला की दुश्मन हो गई। अत्याचार करने लगी हैं। इस पर विशेष जागरुकता की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस० चंद्रशेखर ने कहा कि महिला एवं पुरूष दोनों को समान रूप से हर सामाजिक दष्टिकोण से देखने पर जोर दिया जाता रहा है, इसलिये जरूरत है परिवार में समानता में विशेष जोर देकर जागरूकता लाने की। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने अपने विचार भी रखें। सम्मेलन में “नारी सशक्तिकरण में महिला अधिवक्ताओं की भूमिका” विषय पर विचार-गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिशन की अध्यक्ष रितू कुमार, मशहूर कवित्री सारिका भूषण, अधिवक्ता वंदना सिंह, महामाया राय, आचार्यकुलम की प्राचार्य सुजाता कौर एवं बी कामेश्वरी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

इससे पहले सम्मेलन की शुरूआत राष्टीय गीत वन्दे मातरम् गायन से हुई। आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। स्वागत भाषण श्वेता सिंह ने किया। इस अवसर पर परिषद की प्रदेश मंत्री किरण सुषमा खोया के द्वारा अधिवक्ता परिषद् के बारे में विस्तार से बता गई। कवित्री सारिका भूषण के द्वारा कविता पाठ कर सबका मन मोह गई। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच का संचालन नीता कृष्णा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सम्मलेन प्रभारी अशोक कुमार मिश्र और सह प्रदेश सम्मलेन प्रभारी रीतेश कुमार बॉबी विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं सम्मेलन में परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार (पटना), प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री विजय नाथ कुंवर (बोकारो), संरक्षक अनिल कुमार कश्यप, प्रशांत विधार्थी, प्रभात कुमार सिन्हा, राजकुमार शर्मा, डॉ संतोष पाण्डेरय, भीम महतो, राधे क्रस्णे गुप्ताे, चंद्र भूषण ओझा, पवन पाठक, मिथलेश पांडेय, गोपाल क्रस्णी नेताई, प्रमोद गुप्तार, विभा बक्शीे, लीना मुखर्जी, साधना कुमार, दर्शना पोद्दार, अस्मिता श्रीवास्तव, ज्योति कश्य‍प, पूनम, प्रदीप कुमार चौरसिया, अमरदीप प्रजापति, सत्येतन्द्री गंझू, प्रवीण पाण्डेेय, हराधन प्रमाणिक, पिंकी साव, रमित सत्येंद्र , रवि प्रकाश, रंजना मुखर्जी सहित कई छोटे-बड़े अधिवक्ता मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी ने दी।’

इसे भी पढ़ें : ट्रेन के अंदर मा*रधाड़, हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कमान संभालते ही क्या बोल गईं लिट्टीपाड़ा की थानेदार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...