Ranchi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के 9 पुलिसकर्मियों को वीरता, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति और 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जायेगा। इसका ऐलान केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कर दिया गया। इस बार कुल 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल मिलेगा। इनमें 140 को वीरता, 93 को राष्ट्रपति पदक और 668 को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। 140 वीरता पुरस्कारों में से ज्यादातर उग्रवाद इलाके में बेहतर काम करने वाले 80 और जम्मू-कश्मीर के 45 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता और बहादुरी के लिये सम्मानित किया जा रहा है।
एक अधिकारी के अनुसार वीरता पुलिस पदक (PMG) जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने या बड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर दिया जाता है। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PM) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए जाता है। राष्ट्रपति पदक DSP नवीन कुमार लकड़ा को मिलेगा। वहीं ASP विपुल पांडे, DSP रविंद्र कुमार, ASI अर्जुन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार, सब इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू, सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज एवं सिपाही नवनीत नवल को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवार्ड मिलेगा। इसी तरह झारखंड जगुआर के पुलिस इंस्पेक्टर शंकर कामती, इंस्पेक्टर टेक्निकल, रांची राजीव कमल, चाईबासा के सब इंस्पेक्टर तुफैल खान, आर्म्ड फोर्स होटवार के सब इंस्पेक्टर गुरुदेव कुमार ठाकुर, सिंहराज तमांग, मोहम्मद अरशद खान, चाईबासा DIG ऑफिस के हवलदार बसंत कुमार पासवान, रांची पुलिस के हवलदार रंजीत कुमार, अमित कुमार, प्रभाकर केरकेट्टा, संजय कुमार गोराई एवं झारखंड आर्म्ड फोर्स के हवलदार बच्चन सिंह सराहनीय पदक दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : Padma Awards 2023: मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, लिस्ट में और किनका है नाम… देखें
इसे भी पढ़ें : IED बम बिछाने में माहिर धरा गये तीनों… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में माफियाओं को झटका… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला
इसे भी पढ़ें :रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें








