Hazaribagh(Sunil Sahu) : बादम कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा आसपास के गांवों से आये बच्चों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सक्सेना ने कहा कि बादम कोयला खनन परियोजना में खनन कार्य शुरू करते समय NTPC के मूल मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों का विकास NTPC की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत परियोजना क्षेत्र के विद्यालय जाने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं और मेधावी छात्रों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अरुण कुमार सक्सेना ने कहा, “NTPC की जिम्मेदारी है कि वह देश के विकास में अपना योगदान दे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। मौके पर मीनाक्षी सक्सेना, उपाध्यक्ष (जागृति महिला संघ) शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, महाप्रबंधक (इन्फ्रा) मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।





