spot_img
spot_img
spot_img

हेल्‍थ बीमा धारकों को मिली राहत, जानें बीमा कंपनियों को क्‍या मिला निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कराने वालों के लिए खुशखबरी। उनके हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम अब नहीं बढ़ेगा। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि बीमा कंपनियां  हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा सकती हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटर भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमाधारकों का राहत देते हुए प्रीमियम नहीं बढ़ाने संबंधी बीमा कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में न करें कोई बदलाव

IRDAI ने हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों को साफ-साफ निर्देश दिया है कि प्रीमियम बढ़ाने के लिए मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाए। IRDAI का निर्देश पर्सनल एक्सीडेंट और ट्रैवल बीमा कवर पर भी लागू होगा। इस निर्देश के बाद अप्रैल से हेल्थ पॉलिसी का प्रीमियम बढ़ने से बीमाधारकों को राहत मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

सीजीओपीएफ के अनुसार हो सकते हैं छोटे-मोटे बदलाव

IRDAI की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जनरल और स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां मौजूदा पॉलिसी के बेनिफिट्स (Benifits)  में कोई बदलाव नहीं कर सकती हैं। न ही नए बेनिफिट्स जोड़ सकती हैं, जिससे पॉलिसी का प्रीमियम बढ़े। स्‍पष्‍ट निर्देश है कि स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कंपनियां  मौजूदा योजनाओं में छोटे-मोटे बदलाव तो कर सकती हैं, लेकिन ये बदलाव पिछले साल जुलाई में जारी ‘कंसॉलिडेटेड गाइडलाइंस ऑन प्रोडक्ट फाइलिंग (CGOPF) इन हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस’ के अनुसार होने चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...