spot_img
spot_img
spot_img

रांची में रीडर सुनील पासवान रंगेहाथ धराये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की टीम ने गुरुवार को एक और ‘काली कमाई’ के खिलाड़ी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बार शिकंजा कसा है रांची सिटी DSP के रीडर सुनील पासवान पर, जिसे 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, एक मामले से जुड़े व्यक्ति से सुनील पासवान ने सीधे-सीधे घूस की मांग की थी। लेकिन पीड़ित ने रिश्वत देने की बजाय न्याय का रास्ता चुना और ACB का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलते ही ACB हरकत में आई और शिकायत की गहन जांच के बाद कार्रवाई की प्लानिंग शुरू हुई। प्लान के मुताबिक जाल बिछाया गया और जैसे ही सुनील पासवान ने 10 हजार की रकम हाथ में ली, टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के वक्त पासवान बुरी तरह चौंक गया, लेकिन अब कोई बहाना काम नहीं आया।

फिलहाल ACB की टीम सुनील पासवान से पूछताछ में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...