कोहराम लाइव डेस्क : माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर एक बिल्कुल नए फीचर पर काम कर रहा है। यह वास्तव में रिएक्शन फीचर होगा, जिसमें अलग-अलग प्रकार के इमोजी दिए जाएंगे। कंपनी इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। यह फेसबुक जैसा ही है। हालांकि अभी यह सिर्फ एक आइडिया है और इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।
इसे भी पढ़ें : इमरान को लिखे PM मोदी के खत को महबूबा मुफ्ती ने सराहा, जानें क्या कहा
पिछले महीने से चल रहा सर्वे
एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने से ट्विटर इस फीचर को लेकर यूजर्स के साथ सर्वे कर रहा है, ताकि यह समझ में आए कि लोगों को यह कितना पसंद आएगा। गौरतलब है कि अभी किसी भी ट्वीट पर यूजर्स सिर्फ हार्ट रिएक्शन दे सकते हैं मतलब यह कि ट्वीट लाइक कर सकते हैं। ट्विटर पर ट्वीट लाइक के अलावा दूसरा रिएक्शन देना का ऑप्शन नहीं है।
इसे भी पढ़ें : रेड कलर की ड्रेस में ‘मौनी रॉय’ सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, देखें…










