Gumla : शराब पीने की लत से एक हंसता-खेलता परिवार तबाह और बर्बाद हो गया। अक्सर फूलचंद केरकेट्टा अपनी पत्नी कार्सेसिया केरकेट्टा के संग रात में साथ में खाया पीया करता था। कभी-कभी गांव टोला की भी कुछ महिलायें पीने बैठ जाती थी। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। फूलचंद, पत्नी कार्सेसिया और गांव की दो अन्य महिलायें एक साथ बैठकर दारू पी रही थी। तभी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि फूलचंद का खून खौल उठा। इल्जाम है कि वह पास से ही एक कुल्हाड़ी उठा लाया और पत्नी पर दनादन कई वार कर दिए। मौके पर ही कार्सेसिया मर गई। यह खौफनाक दृश्य देख दोनों महिलायें वहां से भाग गई। वह कुछ देर पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। अचानक देर रात 29 किमी दूर चलकर थाना पहुंचा। उसने तब थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। उसकी बातें सुन पुलिस हक्का-बक्का रह गई। सहसा पुलिस को यकीन नहीं हुआ कि कोई अपनी पत्नी की हत्या कर इतनी दूर आकर सरेंडर भी कर सकता है। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची, तब पुलिस ने देखा कि फूलचंद की बातों में दम है। उसकी पत्नी की डेड बॉडी पड़ी थी। फूलचंद का बेटा भी इस बात का गवाह है कि उसका पिता की उसकी मां का कातिल है। यह सनसनीखेज वारदात गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के पाहन टोली सारु बेरा गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों