डिजिटल पेमेंट फ्रॉड रोकने के लिये RBI का नया प्लान… जानें

Date:

spot_img

Ranchi : डिजिटल पेमेंट से होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नये सुरक्षा उपायों का प्रस्ताव दिया है। बीते 23 नवंबर को जारी मसौदे में ग्राहकों को अपने डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा नियंत्रण देने की योजना शामिल है। इसके तहत ग्राहक जरूरत के अनुसार ट्रांजेक्शन लिमिट तय कर सकेंगे। वहीं, संदिग्ध स्थिति में खाते से पैसे बाहर जाने से रोकने के लिये Stop Switch की सुविधा भी प्रस्तावित है। प्रस्ताव के तहत ग्राहक अपने बैंक खाते से जुड़े डिजिटल पेमेंट चैनल को जरूरत के अनुसार बंद या चालू कर सकेंगे। वहीं, एक ट्रांजेक्शन, किसी खास लाभार्थी और रोजाना होने वाले लेनदेन की सीमा भी तय कर सकेंगे। ग्राहक सभी डिजिटल पेमेंट माध्यमों को मिलाकर कुल दैनिक सीमा निर्धारित करने का विकल्प भी चुन सकेंगे।

Stop Switch से एक साथ रोके जा सकेंगे पैसे के लेनदेन

RBI के प्रस्तावित Stop Switch के जरिये ग्राहक अपने खाते से होने वाले सभी नये आउटगोइंग डेबिट ट्रांजेक्शन को तत्काल रोक सकेंगे। इससे धोखाधड़ी का संदेह होने पर खाते से पैसे बाहर जाने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, खाते में आने वाली रकम पर इसका असर नहीं होगा। पहले से चल रहे कुछ ऑटो-डेबिट, लोन की किस्त और बैंक शुल्क जैसे लेनदेन इस सुविधा के दायरे से बाहर रहेंगे।

बड़े ट्रांसफर के लिये भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी

मसौदे में Trusted Person Mechanism का भी प्रस्ताव है। इसके तहत ग्राहक किसी भरोसेमंद वयस्क व्यक्ति को नामित कर सकेंगे। ग्राहक की ओर से तय सीमा से अधिक रकम ट्रांसफर करने पर उस व्यक्ति से अतिरिक्त सत्यापन कराया जायेगा। मंजूरी नहीं मिलने या निर्धारित समय में जवाब नहीं आने पर संबंधित ट्रांजेक्शन अस्वीकार कर दिया जायेगा। यह सुविधा ग्राहक की सहमति पर आधारित होगी। RBI का उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन पर अधिक नियंत्रण देना और बैंकिंग धोखाधड़ी से सुरक्षा मजबूत करना है। फिलहाल ये प्रस्तावित दिशानिर्देश हैं, लागू हो चुके नियम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें :

रांची में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरे’प…

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में...

UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी…

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET...

झामुमो पर भाजपा का हमला, मांगा हिसाब…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश...

शादी वाले घर में सिलिंडर ब्ला’स्ट, बाप-बेटे की मौ’त, कई झुलसे…

UP : यूपी के नोएडा स्थित जेवर के दयानतपुर...

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड…

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरे’प…

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में...

UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी…

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET...

झामुमो पर भाजपा का हमला, मांगा हिसाब…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश...

शादी वाले घर में सिलिंडर ब्ला’स्ट, बाप-बेटे की मौ’त, कई झुलसे…

UP : यूपी के नोएडा स्थित जेवर के दयानतपुर...

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड…

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...