रांची में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरे’प…

Date:

spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने तीन अज्ञात युवकों पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का इल्जाम लगाया है। बीते 19 नवंबर की रात हुई इस घिनौनी वारदात के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये पीड़िता और उसका पति तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे। बाद में मामला आला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद 23 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक घर में घुस आये। इल्जाम है कि युवकों ने हथियार दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया।

आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

पीड़िता अपने पति के साथ शिकायत लेकर तुपुदाना थाना पहुंची थी। आरोप है कि शुरुआत में उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। इसके बाद मामला आला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। हटिया DSP नीरज कुमार के हस्तक्षेप के बाद 23 नवंबर को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी गयी। हटिया DSP नीरज कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

डिजिटल पेमेंट फ्रॉड रोकने के लिये RBI का नया प्लान… जानें

Ranchi : डिजिटल पेमेंट से होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम...

UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी…

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET...

झामुमो पर भाजपा का हमला, मांगा हिसाब…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश...

शादी वाले घर में सिलिंडर ब्ला’स्ट, बाप-बेटे की मौ’त, कई झुलसे…

UP : यूपी के नोएडा स्थित जेवर के दयानतपुर...

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड…

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: