वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड…

Date:

spot_img

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के चाड बोव्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में 103 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। वैभव ने इस मुकाबले में 53 गेंदों का सामना करते हुये 204 रन बनाये। उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे। उन्होंने सिर्फ छक्कों और चौकों से 196 रन बटोरे। इसके साथ ही वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव ने अपनी पारी में 28 छक्के लगाकर एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं, भारत ए की पूरी पारी में कुल 31 छक्के लगे, जो एक पारी में किसी टीम की ओर से लगाये गये सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इस तरह वैभव की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड बने।

इसे भी पढ़ें :

रांची में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरे’प…

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में...

UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी…

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET...

झामुमो पर भाजपा का हमला, मांगा हिसाब…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश...

शादी वाले घर में सिलिंडर ब्ला’स्ट, बाप-बेटे की मौ’त, कई झुलसे…

UP : यूपी के नोएडा स्थित जेवर के दयानतपुर...

15 शादियां करने वाला कस्टडी में, करता था ब्लैकमेल…

UP : यूपी के गाजियाबाद में शादी के नाम...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: