झामुमो पर भाजपा का हमला, मांगा हिसाब…

Date:

spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर निशाना साधते हुये कहा कि गढ़वा विधानसभा चुनाव में हार के बाद झामुमो के लोग अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिये बयानबाजी कर रहे हैं। सत्ता में रहते हुये अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले झामुमो नेताओं को पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो नेता गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर पर्चे बांट रहे हैं। यदि उनमें दम है, तो यही पर्चे भवनाथपुर, विश्रामपुर, दुमका और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्रों में भी बांटकर दिखायें। गढ़वा में विकास का हिसाब मांगने वाले झामुमो नेताओं को दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में हुये विकास कार्यों का भी जवाब देना चाहिये। रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद केंद्र सरकार की योजनाओं तथा अपनी विधायक-सांसद निधि से जनता के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने झामुमो से गढ़वा में पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से 2024 तक गढ़वा के तत्कालीन विधायक मिथिलेश ठाकुर राज्य सरकार में पेयजल मंत्री रहे, लेकिन इसके बावजूद जिले में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी अपने मद से चापाकल, बोरिंग और अन्य विकास कार्य करा रहे हैं। चौबे के अनुसार, जितने चापाकल वर्तमान विधायक अपने कार्यकाल में लगवा रहे हैं, उतने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने पांच साल के कार्यकाल में दुरुस्त तक नहीं करा पाये।

इसे भी पढ़ें :

रांची में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरे’प…

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में...

UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी…

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET...

शादी वाले घर में सिलिंडर ब्ला’स्ट, बाप-बेटे की मौ’त, कई झुलसे…

UP : यूपी के नोएडा स्थित जेवर के दयानतपुर...

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड…

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...

15 शादियां करने वाला कस्टडी में, करता था ब्लैकमेल…

UP : यूपी के गाजियाबाद में शादी के नाम...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: