Kohramlive : RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25% की कमी करने का ऐलान किया है। रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% करने का फैसला किया गया है। 5 साल बाद रेपो रेट में कटौती की गई है। इसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों(EMI) पर पड़ता है। इस कटौती के बाद अब पर्सनल लोन, होम लोन से लेकर कार लोन तक की EMI में राहत मिल सकती है। लोन सस्ते होने की वजह से लोगों पर EMI का बोझ कम हो सकता है।
रेपो रेट की समीक्षा के लिए 5 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक RBI MPC की बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया। यहां याद दिला दें कि इससे पहले साल 2020 के मई में रेपो रेट को घटाकर 4 प्रतिशत किया गया था।
#WATCH एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत दर को 25 बेसिस पॉइंट से घटाकर 6.5% से 6.25% करने का फैसला किया: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा pic.twitter.com/UQQ0Ac3ObA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025








