Ranchi (Nandani Singh) : चारों तरफ रौनक ही रौनक। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती जग्गन्नाथ मंदिर परिसर और आस पास का पूरा इलाका। दुकानें सजधज कर तैयार। मछली पकड़ने की बंसी से लेकर झारखंड के पारंपरिक हथियार तीर-धनुष से सज गए हैं बाजार। ऐसा कोई खिलौना नहीं जो आपको खोजने से ना मिले। 10 रुपये से लेकर 7000 तक के खिलौने तक बेचने वाले पूरी तरह से हैं तैयार। जोन्हा से आई चाची आरती के मन में उम्मीद का लौ जगमगा रहा है। आरती चाची खुद के हाथ से लकड़ी से बने खिलौने लेकर आज से ही अपना बाजार सजा ली है। बच्चों का मन आज से ही फुदकना चालू हो गया है। कल तो मम्मी-पापा को जाना ही पड़ेगा। चाहे आंधी आये या बरसात। छाता और बरसाती का पूरा जुगाड़ हो चुका है। यह नजारा है झारखंड की राजधानी रांची में कल से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला का।
मेला परिसर में टाइट है सिक्योरिटी
पूरा मेला परिसर में सिक्योरिटी टाइट है। पुलिस कप्तान से लेकर जवानों की पैनी नजर हर किसी पर। मेला के चारों तरफ सीसीटीवी लगाये गये हैं। तीसरी आंख की मॉनिट्रिंग सिटी कंट्रोल में अलग से बैठे 25 पुलिस अधिकारियों की निगाहें कर रही है। मेला को देखते हुये ट्रैफिक के कई रूट को डाईवर्ट किया गया है। कई रोड में बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। दूर दराज गांव देहात से मेला आने वालों के लिए शासन–प्रशासन की तरफ से अलग से इंतजाम किये गये हैं। फायर ब्रिगेड को भी तैनात कर दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। इस बार का मेला कैसा होगा? यह झांकने के लिए गुरुवार को मेला परिसर में आई कुछ महिलाओं ने कहा कि यह भगवान की ही दया है कि इस बार मेला लगा है। ना जाने कोरोना ने कितनों को निगल गया, कितनों को तबाह और बर्बाद कर गया। इस बार देवी देवता की ही कृपा हैं कि एक साथ लाखों की भीड़ एक जगह नजर आयेगी। वरना आदमी-आदमी से दूर हो गया था। बहुत अच्छा लग रहा यह नजारा देख कर। रथ खींचने की पूरी तैयारी कर ली गई है। रथ यात्रा की पीछे की कहानी बता रहें हैं पुरोहित राहुल…
इसे भी पढ़ें : फोटो वायरल करते ही पटना भाग रहे बैंक डकैतों का क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री, पद और गोपनीयता की ली शपथ
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने किया फॉसिल्स पार्क का उद्घाटन, बोले- विश्व पटल पर होगा झारखंड का नाम












