Garhwa : PM नरेंद्र मोदी ने आज गढ़वा में “रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार NDA सरकार” का नारा दिया। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है, जनता से नहीं। एक आदिवासी के बेटे चंपई सोरेन को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। PM मोदी ने कहा कि झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। यह क्षेत्र बालू तस्करी का केंद्र बन गया है। जनता पलायन के लिए मजबूर। कामधंधा बंद होता जा रहा है। वहीं, ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा खूब फल फूल रहा है। PM मोदी ने कहा कि झारखंड में NDA की सरकार बनने पर गोगो-दीदी योजना के जरिये हर महीने माताओ-बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे। नौजवानों को युवा साथी भत्ता मिलेगा। केवल 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलेंगे। PM ने कहा कि मैंने तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी। सरकार बनते ही काम शुरु कर दिया। हर गरीब के पास पक्का घर होगा। झारखंड में तेंदू पत्ता, महुआ और मशरुम जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग होगी। PM मोदी ने कहा कि तीज-त्यौहारों में पत्थरबाजी हो रही है। माता दुर्गा को रोक दिया जाये तो पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है। बेटियों के साथ शादी के नाम पर छल कपट होने लगे तो पता चलता है कि पानी सिर के उपर से गुजरने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार जनता से झूठ और धोखा रहा है। झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर यहां की जनता को धोखा दिया। पांच साल तक इनलोगों ने कुछ नहीं किया। PM मोदी बिहार के गया से एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गढ़वा पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए खूब भीड़ हुई।
PM मोदी ने कहा कि जब घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाये और प्रशासन इनकार करे तो पता चलता है कि सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो चुकी है। PM मोदी ने कहा कि ये लोग रोटी भी छीन रहे हैं और बेटी भी। आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। अगर झामुमो, कांग्रेस, राजद की यही कुनीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जायेगा। ये आदिवासी समाज और देश दोनों के लिए खतरा है। PM मोदी ने कहा कि झारखंड में 12 वंदे भारत ट्रेनें कनेक्ट कर रही हैं। गंगा जी पर वॉटर वे बन रहा है, गैस पाईप लाइन झारखंड को सस्ती गैस पहुंचाने में मदद कर रही है।
युवाओं को धोखा, सजा मिलनी चाहियेः मोदी
PM मोदी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों के लिये बेरोजगारी भत्ता देने का झामुमो, कांग्रेस, राजद ने वादा किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं किया, उन्हें सजा मिलनी चाहिये। झारखंड में पेपर लीक, भर्तियों में धांधली एक उद्योग बन गया है, सिपाही भर्ती के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवानों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड में लाखों नौजवानों को युवा साथी भत्ता दिया जायेगा। हर माह 2000 रुपये दिये जायेंगे। प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए वार्षिक कलेंडर बनेगा।
शानदार संकल्प पत्रः PM
PM मोदी ने कहा कि झारखंड भाजपा ने शानदार संकल्प पत्र बनाया है। हमारी सरकार बनने पर तीन लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जायेगा। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही 25 हजार लोगों को रोजगार दे दिया गया। पेपर लीक करने वालों के लिए सख्त कानून बन चुका है। 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम लागू हो चुका है। बड़ी कंपनियों में PM पैकेज के तहत यहां के युवाओं को भी हर माह 5 हजार रुपये मिलेंगे। पूरी दुनिया आदिवासी समाज के योगदान को समझेगी। झारखंड का तेज विकास NDA की गारंटी है।
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…








