spot_img
spot_img

रातभर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 56 धराये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : जैसे ही रात की चादर शहर पर उतरने लगी, गढ़वा पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली। हर मोर्चे पर जवान मुस्तैद थे, आंखों में कानून का तेज और दिलों में न्याय की ज्वाला लिए और फिर शुरू हुई एक बड़ी कार्रवाई, जो अपराध की जड़ों को हिला देने वाली थी।

गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर तीनों अनुमंडलों में एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चला। कुल 56 ऐसे अपराधियों को धर दबोचा गया जो या तो फरार थे या जिन पर कुर्की के आदेश थे। इस अभियान ने न सिर्फ अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए, बल्कि आम जनता में भी भरोसे की एक नई लहर दौड़ा दी। 14 जुलाई की रात से लेकर 15 जुलाई की सुबह तक पुलिस की टीमें लगातार एक्शन में रहीं। 26 अपराधियों को पहली रात और बाकी 30 को अगली सुबह सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

इस पूरे ऑपरेशन में शामिल थे, 4 DSP, 6 इंस्पेक्टर, 30 सब-इंस्पेक्टर, 31 ASI, 15 हवलदार और 34 सिपाही। हर एक ने अपनी जिम्मेदारी को एक योद्धा की तरह निभाया। गढ़वा पुलिस ने साफ कहा है “कानून से खेलोगे, तो अब बचना मुश्किल है” और आम जनता से भी अपील की गई है, अपराध की कोई भी भनक लगे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी, लेकिन अपराधी अब नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...