रांची के रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन से डिनर का न्योता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव के साधारण किसान रामदास बेदिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज का विशेष निमंत्रण मिला है। यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत निर्धारित समय से पहले अपना घर बनाकर मिसाल पेश करने पर दिया गया है। रामदास बेदिया को 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति भवन में शाम के डिनर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। डाक से आये इस निमंत्रण को पाकर उन्होंने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।

गांव में जश्न का माहौल

निमंत्रण की खबर फैलते ही बीसा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और रिश्तेदार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। एक साधारण किसान होने के बावजूद रामदास बेदिया ने ईमानदारी और प्रतिबद्धता से समय पर घर बनवाकर यह सम्मान पाया है। रामदास बेदिया ने बताया कि पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है, लेकिन अब वे पूरे उत्साह के साथ राजधानी जाने की तैयारी में जुटे हैं।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...