Ranchi : रांची(Ranchi) के धुर्वा के डहुटोली इलाके में एक किराये के घर से ब्राउन शुगर, हथियार और लाखों की नकदी के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। हटिया DSP के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी कर अरविंद कुमार (करमचौक, सुखदेवनगर) एवं हरिश उरांव (मांडर, वर्तमान पता डहुटोली) को अरेस्ट कर लिया।
इसे भी पढ़े :Gold Prices : घट गया सोने का दाम, कितना नीचे फिसला… जानें
इसे भी पढ़े :Bihar News : “हम कुछ जानबे नहीं करते…” अनंत सिंह का बयान वायरल
Ranchi के धुर्वा में संचालित हो रहा था पूरा नेटवर्क
इनके पास से 397 ग्राम ब्राउन शुगर, 2300 पुड़िया (217 ग्राम), 110 ग्राम स्टोन, 20 ग्राम अलग डब्बे में एवं थार गाड़ी से 500 पुड़िया (50 ग्राम) मिले। वहीं, इनके पास से एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा गोलियां, 4 लाख 51 हजार 550 रुपये कैश, 3 मोबाईल, 3 डिजिटल तराजू, 1 ATM कार्ड एवं एक महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की गई। धुर्वा डहुटोली स्थित श्वेता कुजूर के किराये के घर में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था।
इसे भी पढ़े :Cricket News : IPL के बीच स्टार बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा
इसे भी पढ़े :Naxal Surrender : 5 लाख का इनामी उग्रवादी सिस्टम के आगे हुआ नतमस्तक…
इसे भी पढ़े :Z+ security : CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, बरकरार रहेगी Z+ सुरक्षा












