Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में राजधानी रांची ने 96.8% शानदार रिजल्ट के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। पिछले साल दूसरे पायदान पर रहने वाला रांची इस बार पूरे दमखम के साथ टॉप पर पहुंचा है।
JAC की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे शानदार
96.8% छात्र पास हुये। इस कामयाबी के पीछे एक मजबूत इरादा और जमीनी मेहनत है। जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट टीम ने गांव-गांव, स्कूल-स्कूल जाकर जो मेहनत की, उसने बच्चों की किस्मत ही बदल दी। प्रोजेक्ट टीम की खास पहल यह रही कि नियमित उपस्थिति पर फोकस, नतीजा हर बच्चे की क्लास में मौजूदगी सुनिश्चित की गई। जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षा हुई, यानि बच्चों को पहले ही असली परीक्षा का अनुभव कराया गया।
इसे भी पढ़े :बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने दिया अहम अपडेट… जानें क्या
इसे भी पढ़े :NH पर आग का तांडव, जिंदा ज’ल गये दो…
कमजोर छात्रों पर खास ध्यान दिया गया। उनके लिये विशेष कक्षाएं चलाई गईं। 3 प्रैक्टिस टेस्ट + 1 मॉक टेस्ट, बार-बार अभ्यास से डर खत्म और आत्मविश्वास दोगुना बढ़ा। जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा परियोजना कार्यालय और सभी ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुये इसे “सामूहिक प्रयास की जीत” बताया है।
इसे भी पढ़े :Gold-Silver : सोना-चांदी हुआ बेकाबू, ताजा भाव… जानें
इसे भी पढ़े :Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें
इसे भी पढ़े :Bokaro : नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो














