Ranchi : डकैती की प्लानिंग कर रहे 3 बदमाशों को कांके पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। वहीं 2 भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने उन्हें रिंग रोड लॉ कॉलेज से आगे, इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस के पास एक काले रंग की थार से गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा गोली, 2 मैगजीन, 3 मोबाइल और एक महिंद्रा थार को पुलिस ने जप्त किया है। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर यह लोग थार के अंदर बैठ बड़ी डकैती की योजना बना रहे है। एसपी ने सूचना को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कांके के थानेदार को टास्क दिया। थानेदार आभास कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने बीते कल छापेमारी कर इन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों के नाम अमृत टोप्पो, सावन टोप्पो, अनुज टोप्पो है। तीनों नगड़ी के रहनेवाले है। तीनों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया। पुलिस उनके फरार 2 साथियों की खोज में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : माफिया अतीक और अशरफ का LIVE SHOOTOUT… देखें यहां
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : माफिया अतीक और अशरफ को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें : दुमका में मुखिया को सरेशाम गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : हीट वेव बरपा रहा कहर, IMD ने जारी किया गाइडलाइन… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड को पहली बार मिला यह खिताब, 21 अप्रैल को नवाजेंगे पीएम
इसे भी पढ़ें : एक चूक और 14 जिंदगी खत्म… देखें कैसे






