Ranchi : ACB की टीम ने रांची के सदर CO मुंशी राम को घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। टीम ने उन्हें उनके ऑफिस से ही धरा है। वहीं इसके बाद ACB उनके घर भी पहुंची। खबर है वहां भी करीब 7 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक रांची के एक व्यक्ति की जमीन नापी के एवज में CO मुंशी राम बतौर रिश्वत 40 हजार की डिमांड कर रहे थे। इस बात की शिकायत मिलते ही ACB ने पहले मामले की जांच करवाई, जांच में इल्जाम सही पाये जाने पर टीम ने जाल बिछाकर उन्हें अरेस्ट कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।







