spot_img
spot_img
spot_img

रांची प्रेस क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कलम से शब्दों की जंग लड़ने वाले पत्रकार जब हरी-भरी घास पर उतरे तो हर किक में जुनून था, हर पास में जोश और हर गोल में जज्बा। शनिवार को रांची प्रेस क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट-25 का आगाज गांधी नगर स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन के मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, “आज यहां आकर पता चला कि पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं।” वित्त मंत्री ने बॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की और पत्रकार खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। उनके शब्दों ने खिलाड़ियों के चेहरों पर वही चमक ला दी, जैसे खबर छपने के बाद पाठकों की वाहवाही मिलती है।

पहला मैच : राजमहल बनाम झुमरा – मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। मैन ऑफ द मैच: रंजीत कुमार

दूसरा मैच : बेतला बनाम सरजू – बेतला ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच: नूतन तिर्की

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर व JSCA चेयरमैन अजय नाथ शाहदेव ने कहा, “न उम्र की सीमा, न कोई बंधन, पत्रकार जब मैदान में उतरे तो लगा कि यह सिर्फ कलम के नहीं, हर मैदान के सिपाही हैं।” इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर आलोक, डॉ. राजश्री जयंती, वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, नित्यानंद शुक्ला, कुमार कौशलेंद्र, विनय कुमार, खेल पत्रकार प्रभाष चंद्र झा, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकान्त, आयोजन समिति के संयोजक रतन लाल समेत कई अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...