spot_img

रांची पुलिस का कहर, हथियारों का जखीरा मिला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिले एक क्लू पर गठित स्पेशल टीम ने कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापामारी कर हथियारों का जखीरा एवं 100 से ज्यादा जिंदा गोलियां बरामद की है। पुलिस कप्तान को सूचना मिली कि हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद लेन रोड पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस मशीनरी हरकत में आई। सिटी SP पारस राणा की देखरेख में कोतवाली और सदर DSP के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। बीती रात 11.20 बजे जैसे ही पुलिस टीम बड़ी मस्जिद के पास पहुंची कि एक शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये शख्स मो. कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना के पास से 9 MM पिस्टल, दो मैगजिन और 20 जिंदा गोलियां मिली। पूछताछ में मो. कबीर ने बड़ा राज उगल दिया, उसने पुलिस को बताया कि कैमूर और मुंगेर से हथियार लाकर रांची के अपराधियों को सप्लाई किया जाता है। उसके बयान पर पुलिस ने एक के बाद एक दबिश दी। पुंदाग थाना क्षेत्र में रहनेवाले शाहनवाज आलम के पास से फैक्ट्री मेड पिस्टल एवं 7 जिंदा गोलियां मिली। वहीं सदर थाना क्षेत्र से मो. सैफ उर्फ शेरा को पकड़ा गया। उसके पास से 2 देशी पिस्तौल एवं 5 जिंदा गोलियां मिली। इसी तरह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रहनेवाले अनुज ठाकुर के घर से 6 चक्रिय देशी रिवॉल्वर एवं 77 जिंदा गोलियां मिली। वहीं, बिहार में रहनेवाले अंकित कुमार के पास से 1 देशी पिस्तौल एवं 1 जिंदा गोली मिली।पकड़े गये मुख्य आरोपी मो. कबीर और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, साजिश, दंगा और लूट की धारायें पहले ही फाइलों में दर्ज हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...