Ranchi : ”राजधानी रांची के मांडर में धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ करने वाला सुखदेव उरांव उर्फ जटू दुनिया से रूखसत हो गया। मुड़मा मेला में उसका दुकान लगाने को लेकर कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था, वहीं उसे दुकान लगाने की जगह नहीं मिल पाई थी, इस वजह से वो गुस्से में था। वह प्रतिशोध की आग में धधक रहा था। आक्रोशित सुखदेव उरांव ने इस बारे में अपने दो भाईयों सोना उरांव एवं एतवा उरांव को सबकुछ बताया भी था। कांड हो जाने के बाद दोनों भाईयों ने डर से किसी को कुछ नहीं बताया।” इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस ने किया। रांची पुलिस ने अपने एक प्रेस बयान में कहा कि सोना उरांव एवं एतवा उरांव को अरेस्ट कर लिया गया। दोनों भाईयों ने घटना के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये हैं।
रांची पुलिस का कहना है कि मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा बस्ती में बीते 16-17 नवम्बर की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा महावीर मंदिर, देवी मंदिर, शंकर भगवान मंदिर सहित दो अन्य मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी। इस कांड के बाद मांडर में खूब बवाल भी हुआ था। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने इस कांड को बेहद गंभीरता से लिया। खलारी के DSP अंकिता राय की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। कुछ ग्रामीणों से मिले इनपुट के बाद सोमा उरांव और एतवा उरांव को उठा लिया गया। पुलिस को बताया गया था कि इन दोनों के सीने में राज दफन है, इनके पकड़े जाने पर सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। पुलिस का दावा है कि दोनों भाई पूछताछ में पुलिस के सामने सारा राज उगल गये। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात करें तो कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आ सकती है। इस कांड को सुलझाने में मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर, मांडर के थानेदार विनय कुमार यादव, ठाकुरगांव के थानेदार अमरेंद्र कुमार, चान्हो के थानेदार रंजय कुमार, मैक्लुस्कीगंज के थानेदार जंग बहादुर सिंह, बुढ़मू के थानेदार कमलेश राय एवं टेक्निकल सेल के ASI बलेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दारू पिला किया बेहोश, फिर कर दिया कांड, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो






