spot_img
spot_img
spot_img

रांची पुलिस की आम और खास से अपील… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी रांची में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिये रांची पुलिस ने आम और खास से सहयोग की अपील की है। विधि-व्यवस्था को सुचारू रखने और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पुलिस ने कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किये हैं। रांची पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है, ताकि मां दुर्गा के इस महापर्व को शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

रांची पुलिस के दिशा-निर्देश

  • भाईचारा बनाये रखेंः पूजा के दौरान आपसी सौहार्द को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों से बचें।
  • सोशल मीडिया पर संयमः झूठी या भ्रामक खबरें, आपत्तिजनक फोटो/वीडियो या संदेश न फैलायें। ग्रुप एडमिन ध्यान रखें कि उनके ग्रुप में कोई गलत सामग्री न डाली जाये। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • DJ पर रोकः शहर में DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • बच्चों की सुरक्षाः पंडाल भ्रमण के दौरान बच्चों की जेब में अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखें।
  • वाहन नियमः गाड़ी हमेशा निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें। शराब या नशा करके वाहन न चलायें।
  • सतर्क रहेंः किसी भी असामाजिक गतिविधि, अफवाह या अप्रिय घटना की तुरंत जानकारी दें।

संपर्क सूत्रः आप पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664, 8987790619 या 112 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही रांची पुलिस के Twitter @ranchipolice और Facebook (Ranchi Police) पेज पर भी सूचना साझा की जा सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...