spot_img

रौशनी में डूबी रांची की रात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जैसे-जैसे दीपों की टिमटिमाहट बढ़ रही है, राजधानी रांची अपने आंचल में रोशनी और उम्मीद समेट रही है।
धनतेरस से लेकर दिवाली तक, जहां हर गली में रंगोली बिछ रही है, वहीं शहर की सुरक्षा पर चौकन्नी निगाहें भी तैनात हो चुकी हैं। शहर के सभी थानेदारों को प्रतिष्ठानों की निगरानी और गश्ती व्यवस्था तेज करने के निर्देश दिये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि शहर में 14 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और 13 स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है। पांच बड़े चौक-चौराहों पर QRT टीम भी अलर्ट मोड में है। मुख्य चौक-चौराहे जैसे अल्बर्ट एक्का चौक, पिस्का मोड़, बिरसा चौक, चांदनी चौक एवं कांके रोड में पुलिस की निगाहें गहरी है। वहीं, शहर के चारों मुख्य फायर स्टेशन, डोरंडा, आड्रे हाउस, धुर्वा और पिस्का मोड़ पर खास अलर्ट जारी है। 4 बड़े और 4 छोटे दमकल वाहन, फोम युक्त फोम टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 12 अन्य जगहों पर बैकअप वाहन मौजूद हैं। रोशनी की इस रात में कोई भी चिंगारी भय में न बदले, इसकी हर तैयारी कर ली गई है। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपात सेवा), डोरंडा 9304953404, पिस्का मोड़ 9304953405, आड्रे हाउस 9304953406 एवं धुर्वा 9304953407 पर तुरंत मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...