Ranchi : गोली लगने से लहूलुहान भार्गव सिंह मरने से पहले पुलिस को गोली मारने वाले विजय टेटे के बारे में अहम जानकारी दे दी थी, वहीं, उसे गोली क्यों मारी गई, इस बारे में भी वह पुलिस को बता गया। भार्गव सिंह के यहीं आखिरी शब्द पुलिस के लिये सुराग बन गये। रांची(Ranchi) पुलिस कप्तान राकेश रंजन की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी कर सबसे पहले विजय टेटे को उठा लिया। वह पूछताछ में टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस के सामने यह राज उगला कि भार्गव सिंह की हत्या करने के लिये उसने पेशेवर शूटर सत्यम पाठक को हायर किया था। इसके बाद सत्यम पाठक की खोज शुरू हो गई।
Ranchi पुलिस ने धर दबोचा
वह नेवरी विकास के पास दबोचा गया। वह बक्सर भागने की फिराक में था। सत्यम की निशानदेही पर कांके डैम इलाके से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया। वहां से लौट रही पुलिस टीम में शामिल एक पुलिस का सत्यम पाठक ने हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम के पैर में गोली लगी। अब वह अस्पताल में भर्ती है। यहां याद दिला दें कि बीते 21 अप्रैल को भार्गव सिंह को रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गोली मार दी गई थी।
इसे भी पढ़े : Mumbai : मंत्री पर फूट पड़ी महिला, फिर क्या-क्या नहीं बोली… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि जमीन दिलाने के नाम पर संदेही गुनहगार विजय टेटे ने भार्गव सिंह से मोटी रकम ले ली थी। लेकिन न जमीन दी और न ही पैसे लौटाये। इसको लेकर भार्गव सिंह लगातार दबाव बना रहा था, जिससे विवाद बढ़ता गया और अंततः हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, पेशेवर शूटर सत्यम पाठक रांची अपराध जगत में कोई नया नाम नहीं है। हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है।
रांची के धुर्वा के चर्चित वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में उसका नाम उछला था। इस कांड में उसे जेल भेजा गया था, फिलहाल जमानत पर बाहर था। गिरफ्तार शूटर सत्यम की निशानदेही पर 2 हथियार, 8 जिंदा गोलियां, 1 खोखा, कपड़े, जूते और एक बैग, 3 मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, फर्जी आधार, पैन, वोटर कार्ड, NEET 2024 का एडमिट कार्ड एवं 5980 रुपये नकद और मास्क मिले। टीम में कोतवाली ASP निखिल राय, थानेदार सुनील कुमार कुशवाहा, सनोज चौधरी, अनिल तिवारी सहित अन्य शामिल थे।
इसे भी पढ़े : PM Modi : ‘आतंकी’ टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने खरगे को थमाया नोटिस…
इसे भी पढ़े : Ranchi : इसलिए हुआ था जमीन कारोबारी का खू’न, रांची पुलिस का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़े : CM हेमंत से मिले नव पदस्थापित अफसर… देखें








