spot_img

दही हांडी के रंग में रंगी रांची, CM हेमंत सोरेन बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान शुक्रवार की शाम कृष्ण भक्ति और उत्सव के रंग में रंग गई। मौका था श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का। मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुये। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

मोरहाबादी में उमड़ा भक्ति और उत्साह का सैलाब

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिये जुटे हैं और वे लगातार ऐसे आयोजनों में लोगों के साथ शामिल होते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि कान्हा का जीवन हमें सत्य और कर्तव्य की राह दिखाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को मानवता के लिये प्रेरणादायी बताया।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन लोगों को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। CM हेमंत सोरेन ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे और राज्य विकास एवं उन्नति के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान CM हेमंत सोरेन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोरहाबादी मैदान में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आये।कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा में सिम विवाद पर ह’थियार चमकाया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में...

रांची पुलिस ने किया फा’यरिंग अभ्यास, ताकि…

Ranchi : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये सिर्फ...

अब बारकोड बतायेगा पुलिस का लोकेशन,  चिपकाया ‘रक्षक ऐप’…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था को...

हजारीबाग में NGT की रोक, फिर भी सड़कों पर बेखौफ बालू माफिया…

Hazaribagh : नदियों पर रोक का पहरा है, लेकिन...

आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, जन्मे नंदलाल…

Kohramlive : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की वह...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सिम विवाद पर ह’थियार चमकाया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में...

रांची पुलिस ने किया फा’यरिंग अभ्यास, ताकि…

Ranchi : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये सिर्फ...

अब बारकोड बतायेगा पुलिस का लोकेशन,  चिपकाया ‘रक्षक ऐप’…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था को...

हजारीबाग में NGT की रोक, फिर भी सड़कों पर बेखौफ बालू माफिया…

Hazaribagh : नदियों पर रोक का पहरा है, लेकिन...

आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, जन्मे नंदलाल…

Kohramlive : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की वह...