Ranchi : राजधानी रांची में क्राईम कंट्रोल, अनुसंधान एवं ट्रैफिक सिस्टम को मजबूत करने के लिये रांची पुलिस के अनुरोध पर CMPDI, रांची द्वारा CSR मद से कांके थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और शहर से बाहर जाने वाले मुख्य मार्गों पर उच्च गुणवत्ता के कुल 15 CCTV कैमरे लगाये गये हैं। इन CCTV कैमरों का आज रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने उद्घाटन किया। मौके पर रूरल SP, सीनियर DSP (मुख्यालय) प्रथम, CMPDI के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, महाप्रबंधक सैकत चटर्जी, HOD (CSR) समीर शेखर एवं कांके के थानेदार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। उद्घाटन के साथ ही CCTV का चालू भी कर दिया गया। इन सभी CCTV कैमरों की निगरानी कांके थाना परिसर एवं रांची सिटी कंट्रोल रूम से होगी। जिससे हर गतिविधि पर पल-पल की नजर रखी जा सके। खास बात यह है कि इन CCTV कैमरों की भविष्य में मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी CMPDI के CSR मद से ही किया जायेगा।
‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...
झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…
Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...
एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट
Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...
बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...












