spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची DC का सख्त निर्देश, बैंकों को परिणाम देने होंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची समाहरणालय में आज जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) व जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (DLRC) की अहम बैठक हुई। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक की अध्यक्षता की और बैंकों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि क्रेडिट-डेबिट अनुपात (CD Ratio) बढ़ाना होगा। KCC, मुद्रा लोन, PMEGP, SHG लिंकेज जैसे योजनाओं में लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन हो। वहीं, 5,000 की आबादी पर एक बैंक शाखा अनिवार्य रूप से होनी चाहिये।

बैठक में CD रेशियो में पिछड़ रहे बैंकों को फटकार लगाई गई। नेशनल एवरेज से नीचे प्रदर्शन करने वाले बैंकों को तुरंत सुधार के निर्देश दिये गये। DC ने कहा कि KCC व मुद्रा लोन में लापरवाही नहीं चलेगी, योग्य लाभुकों को समय पर ऋण देना सुनिश्चित करें, वरना कार्रवाई तय है। आधार सीडिंग और केवाईसी में सुधार जरूरी है।  सभी बैंकों से आधार लिंकिंग की स्थिति स्पष्ट करने और कैंपों के जरिये 100% सीडिंग का लक्ष्य पाने की बात कही गई।RUDSETI और अबुआ साथी मॉडल पर काम हो, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और अबुआ साथी ग्रुप की मदद लेने पर बल दिया गया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों के प्रतिनिधि, RUDSETI के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश

इसे भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद का भयानक मंजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : CM बोले ‘स्तब्ध हूं’…

इसे भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के चैयरमेन का बयान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...