Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने पर्व-त्योहार की छुट्टियों के बाद आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता और कार्य संस्कृति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये नक्सल शाखा की प्रधान सहायक सुनीता चौधरी, उप निर्वाचन कार्यालय के हेल्प डेस्क मैनेजर साहिल कुमार और आदित्य कुमार झा को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि बिना सूचना अनुपस्थिति वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाये।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई कर्मचारी आईडी कार्ड नहीं पहने थे और नेम प्लेट सही ढंग से प्रदर्शित नहीं की थी। संबंधित कर्मचारियों को शोकॉज़ नोटिस देने और कार्यालय में पहचान पत्र पहनने की सख्त हिदायत दी गई। छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन भी जांचे गये ताकि कोई भी बिना अनुमति अनुपस्थित न रहे। सभी कार्यालय प्रधानों को उपस्थिति रजिस्टर का नियमित सत्यापन, कार्यालय परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव और समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, सामान्य शाखा प्रभारी विवेक कुमार सुमन, जिला नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पर्व-त्योहार की छुट्टियों के बाद आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता तथा कार्य संस्कृति की समीक्षा करना था।
🔆 बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों पर शोकॉज़ के साथ एक दिन… pic.twitter.com/WdokAe375t
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) October 29, 2025












