spot_img

रांची DC ने इस CO का वेतन रोकने का दिया निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के नये DC मंजूनाथ भजंत्री फुल एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को दिन के साढ़े चार बजे अचानक DC मंजूनाथ भजंत्री कांके ब्लॉक आफिस पहुंच गये। सबसे पहले उन्होंने बायोमेट्रिक अटेंडेंस मंगवाकर सभी की हाजरी देखी। ऑफिस से गायब मिले कर्मियों के बारे में BDO से पूरी जानकारी ली और बिना विभागीय छुट्टी के गायब कर्मचारियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, अनुपस्थित पाये गये अंचल अधिकारी जय कुमार के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर CO को शो कॉज करने और उनका वेतन रोकने का निर्देश दे दिया। वहीं, कांके अंचल के अमीन रामलाल महतो के बीते 9 और 10 दिसंबर को हेहल अंचल में कार्य किये जाने को सत्यापित करवाने का भी निर्देश दिया। DC के इस कड़े रूख के बाद से ब्लॉक ऑफिस में तहलका मच गया। इधर-उधर छटके कर्मी भी भागे-भागे दफ्तर पहुंच गये।

जनता को बेवजह दफ्तर का चक्कर न काटना पड़े

रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में कार्यरत लोगों से साफ-साफ कहा कि सभी को इस बात का ख्याल रखना है कि आम जनता को बेवजह दफ्तरों का चक्कर न काटना पड़े। उन्होंने प्रखंड और अंचल के लॉग बुक, संचिका, रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत पंजी, जनशिकायत, पेंशन रिकॉर्ड के पन्ने पलट-पलट पूरी जांच की। वहीं, अबुआ आवास का लक्ष्य और कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुये DC ने तेज गति से आवास पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में म्यूटेशन के लंबित मामलों की जानकारी लेते हुये इसे जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा।

इस ठंड में अलाव जलाने का निर्देश दिया

राजधानी रांची में बढ़ते ठंड को देखते हुये DC मंजूनाथ भजंत्री ने कांके प्रखंड के प्रमुख जगहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बात भी ध्यान रखें कि ठंड में रात्रि में कोई भी खुले जगह में न रहे। वहीं, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित CDPO, BSO, CSO, BPO सहित पूरे कार्यस्थल का जायजा लेते हुये साफ-सफाई रखने पर जोर दे गये। इसके अतिरिक्त DC मंजूनाथ भजंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके भी पहुंचे। यहां उन्होंने सभी पालियों में चिकित्सकों/कर्मियों की उपस्थिति की जांच करते हुये सभी को समय पर हाजिर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एंबुलेंस की भी जांच की और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...