spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुये राहुल दुबे गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 3 मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन और 1 बाइक बरामद किया गया है। बीते 12 अप्रैल व 16 अप्रैल की रात रामगढ़ और पतरातु क्षेत्र में हाईवा ट्रक जलाने, फायरिंग, और लेवी वसूलने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन दोनों मामलों की तफ्तीश के लिये रामगढ़ SP अजय कुमार के निर्देश पर ASP गौरव गौस्वामी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम को इनपुट मिला कि गिरोह का शूटर सनी सिंह उर्फ सौरभ कुमार सिंह साधु कुटिया जंगल में वारदात की तैयारी में है। विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने दोनों केसों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनके नाम सनी सिंह उर्फ सौरभ कुमार सिंह (रेलीगढ़ा, गिद्दी (हजारीबाग), अनुज कुमार (टेरपा, पतरातु), सनोज कुमार (टेरपा, अम्बाटोला), मिशन कुमार उर्फ सूरज (सॉकुल बाल्मीकि नगर, पतरातू) चारों के खिलाफ पतरातु थाना कांड सं. 113/25 के तहत BNS की विभिन्न धाराएं व Arms Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...