लातेहार : लातेहार में किसान आंदोलन के समर्थन में Rally निकाली गई। इसका आयोजन छात्र संगठन स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और फिर जिला मुख्यालय पर पहुंची। वहां एक सभा का आयोजन किया गया। रैली में शामिल सदस्यों ने नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग रखी।
Rally में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
रैली का नेतृत्व एसएफआई के राज्य कमेटी सदस्य बदरू दोजा कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता एसएफआई राज्य कमेटी सदस्य मुनाजिर खान ने की। सभा के क्रम में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसे भी पढ़ें : CM ने जानी लोगों की समस्या, समाधान के लिए अफसरों को दिए निर्देश
आंदोलन बहुत जरूरी है
एसएफआई के बदरू दोजा, मुनाजिर खान ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानून में खामी नहीं है तो भाजपा सरकार इसमें संशोधन करने की आश्वासन किसानों को क्यूं दे रही है, किसानों की उपजाऊ फसल खाकर आज किसानों की आंदोलन का विरोध कर उसे नासमझ बता रहे हैं। आंदोलन बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शम्स कमर खान, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार, भाकपा माले गोपाल प्रसाद, माकपा के वरिष्ठ नेता अयूब खान, अहद खान, मुर्तजा अंसारी, खुर्शीद अंसारी, साबिर अंसारी, अजहर आलम, राजीव रंजन, समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol






